फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा आपूर्ति न होने से डिपुओं में आटा की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं में समय पर आटे की आपूर्ति न होने से हजारों उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध नहीं हो रहा है। लोगों को बाजार से महंगे दामों पर आटा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोग बार-बार आटे के लिए डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुचारु रूप से आटे की सप्लाई न होने के कारण लोगों को खाली बैरंग लौटना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों में खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रति काफी रोष है। बताया जा रहा है कि जिले की कुछ आटा मिलों से आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से नहीं होने से समस्या पेश आ रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग चार आटा मिलों से आटे की आपूर्ति करता है। जिले में करीब 1699 क्विंटल आटा मिलों से सप्लाई किया जाता है लेकिन अभी तक 915 क्विंटल आटे की ही खेप पहुंची है। पचास फीसदी डिपुओं में अभी आपूर्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को मजबूरन महंगे दामों पर बाजार से आटा खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ता नरेश, नवीन, एसी ठाकुर, कर्मचंद, कमल ठाकुर, चमन ठाकुर, सुरेश, सतीश ठाकुर, पूर्ण चंद, निखिल ठाकुर आदि ने कहा कि आटे की आपूर्ति समय पर न होने से लोगों को विवश होकर बाजार से आटा खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और विभाग से आग्रह किया है कि आटे की आपूर्ति जल्द करें, जिससेे लोगों को सस्ती दरों पर आटा उपभोक्ताओं मुहैया हो सके। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम ने कहा कि कुछ सप्लाई तो डिपुओं को कर दी गई है। एक-दो दिन में सभी जगहों पर शेष आपूर्ति कर दी जाएगी। कुल्लू जिले में करीब 1.2 लाख एपीएल और बीपीएल परिवार इस योजना के तहत किफायती दरों पर खाद्य सामग्री हासिल करते हैं। लेकिन आजकल उपभोक्ताओं को कई डिपुओं में सुचारु सप्लाई न होने से आटा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें