फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर के लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल पैदा रहा। तहसील क्षेत्र के गांव पीपलसाना में शुक्रवार की सुबह गांव निवासी संजय सिंह परिवार सहित खेत पर गया हुआ था। इस दौरान शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में घर से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घर में आग लग जाने को सूचना परिजनों को दी। इससे हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने पानी डाल कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े सहित सभी सामान जल कर राख हो चुका था। इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें