फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो-बॉक्सिंग में बजौरा ओवरआल विजेता

विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसके चलते जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूडो व बॉक्सिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा ने ओवरआल का खिताब जीता।
विज्ञापन

जूडो के छात्रा वर्ग में बजौरा के तेजिन ने 25 किलोग्राम में, सोनाक्षी ने 27, हर्षा ने 32 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हाई स्कूल सोयल की टिकमा ने 36 किलोग्राम, बजौरा स्कूल की कीर्ति ने 40 किलोग्राम, गड़सा स्कूल की चांदनी ने 44, सोयल की स्नेहा ने 44+ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। छात्राओं की जूडो प्रतियोगिता में बजौरा स्कूल पहले, सोयल दूसरे, गड़सा स्कूल तीसरे नंबर पर रहा। जूडो के छात्र वर्ग में गड़सा के विमल ने 25 किलोग्राम, इपीएस सेउबाग के तुषार ने 30, गड़सा के चांद ने 35, इपीएस सेउबाग के कृष ने 40, इपीएस सेउबाग के विरेंद्र ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गड़सा स्कूल के सुनील ने 50 + वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग जूडो मुकाबले में इपीएस सेउबाग पहले, गड़सा दूसरे, बजौरा तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती के 32 किलोग्राम वर्ग में गड़सा स्कूल के चांद ने स्वर्ण, इपीएस के तुषार ने रजत पदक जीता। 35 किलोग्राम में बजौरा के रोहित ने स्वर्ण, इपीएस के अरुण ने रजत, 45 किलोग्राम वर्ग में इपीएस के शिवांग ने स्वर्ण, बजौरा के साहिल ने रजत पदक हासिल किया। 41 किलोग्राम में बजौरा के जगदीश ने स्वर्ण, गड़सा के पीयूष ने रजत, 49 किलोग्राम में गड़सा स्कूल के युवराज ने स्वर्ण, 55 किलोग्राम वर्ग में इपीएस के नितिश ने स्वर्ण, गड़सा के राम किशन ने रजत, 60 किलोग्राम में गड़सा के सुनील ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कुश्ती में इपीएस सेउबाग विजेता व गड़सा स्कूल उप विजेता बना। बॉक्सिंग के 28 किलोग्राम वर्ग में गड़सा के चंद्रशेखर ने स्वर्ण, सत्यमोहन स्कूल के चेतन ने रजत, 50 किलोग्राम वर्ग बजौरा के आर्यन ने स्वर्ण, गड़सा के भूपेंद्र ने रजत, 36 किलोग्राम में बजौरा के धनी राम ने स्वर्ण, गड़सा के अभिमान ने रजत पदक प्राप्त किया। 40 किलोग्राम में बजौरा के जगदीश ने स्वर्ण, गड़सा के ओम प्रकाश रजत, 42 किलोग्राम वर्ग सुनील ने स्वर्ण, भुंतर के कार्तिक ने रजत पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बजौरा स्कूल विजेता व गड़सा स्कूल उप विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें