फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में ब्यास नदी पर फोरलेन पुल का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली कुल्लू। मनाली में ब्यास नदी के ऊपर बनने वाले फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब एक वर्ष में इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी को ही इस पुल के निर्माण का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

मनाली-लेह तथा वामतट को जोड़ने वाले इस फोरलेन पुल की जरूरत पिछले कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। मई, जून, दशहरा और नववर्ष के पर्यटक सीजन में पहले से निर्मित दो सिंगल लेन पुलों पर यातायात का अच्छा खासा दबाव रहता है। नए पुल से यातायात समस्या के पूरी तरह सुलझने की उम्मीद है। लेह की ओर रसद लेकर जाने वाले सेना के वाहनों को यातायात समस्या के कारण होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए भी यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन एवं कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से लेह मार्ग तथा वामतट के लिए यातायात समस्या सुलझ जाएगी। ट्रैफिक जाम की वजह से होने वाले समय की बरबादी भी रुकेगी। अनूप राम ने कहा कि वामतट के 1995 में बनाए गए वैली ब्रिज के स्थान पर नए डबल लेन पुल का निर्माण भी किया जाए ताकि पर्यटक सीजन के समय इस पुल पर वन वे ट्रैफिक से होने वाली भारी परेशानी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें