फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शिवपुरी भोट मार्ग पर सूखी नहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके मौके पर भारी भीड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हुई। उसकी पहचान मिलकखानम गांव शादीनगर हजीरा निवासी अशोक (25) के रूप में हुई। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरी से भोट जाने वाले मार्ग पर सूखी पड़ी नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई । हत्या की आशंका के चलते शिनाख्त के लिए आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त नही होने पर सूचना पुलिस को दी गई ।जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के हाथ पर नाम और पता लिखा हुआ था। उसकी पहचान थाना मिलक खानम के गांव शादी नगर हजीरा निवासी अशोक के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी जिसपर वह मौके पर पहुंच गए । परिजनों ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से कमजोर था, जो चार दिन से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि युवक के शव कप पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही युवक की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें