स्वार। तहबाजारी और पार्किंग शुल्क में की गई अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एमडीपी के जिलाध्यक्ष का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। कोतवाली गेट पर बैठे अनशनकारी एमडीपी के जिलाध्यक्ष अरशद वारसी और उनके साथी मकसूद अंसारी का कहना है कि जब तक गरीब जनता से पार्किंग शुल्क और तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।