प्रतिभागियों ने समूहगान
वाद्यवंद पर बटोरीं तालियां
देवसदन में प्रतियोगिता, डेढ़ दर्जन स्कूलों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय में चल रहे सूत्रधार के 41वें वर्षगांठ उत्सव के तीसरे दिन देवसदन में समूह गान और वाद्यवंद की प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान के एमडी सुखदेव मसीह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने वाद्यवंद और समूह गान पर खूब तालियां बटोरीं।
वाद्यवंद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ढालपुर, सीसे स्कूल काईस, भारती भारती स्कूल, डीपीएस स्कूल मनाली, सत्यमोहन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मौहल, डीएवी स्कूल मनाली, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया, क्रैंबिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। वहीं नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल सरवरी, अकादमिक हिल्स स्कूल, विवग्योर वर्ल्ड स्कूल, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया, कैंब्रिज इंटरनेशनल, राइज एंड शाइन बचपन प्ले स्कूल, जानसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन, डीपीएस मनाली, सीसे स्कूल सुल्तानपुर, कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, भारत भारती स्कूल, डीएवी मनाली, सत्यमोहन स्कूल मौहल, अरूणोदय स्कूल मौहल ने बच्चों ने समूहगान पर प्रस्तुति दी। इस दौरान सूत्रधार कला संगम संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश शानू आदि मौजूद रहे।