फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे का एकमात्र कुल्लू कालेज देश के टॉप 100 में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज देश के टॉप सौ में शामिल
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार कुल्लू का महाविद्यालय पूरे देश में टॉप 100 में शामिल रहा है। कुल्लू कॉलेज को देश के चुनिंदा सौ कॉलेजों में 97वां स्थान मिला है। एक मीडिया ग्रुप की ओर से किए गए सर्वेक्षण में कुल्लू कॉलेज को टॉप 100 में जगह मिलने से कॉलेज प्रशासन के साथ यहां अध्ययनरत 4500 विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मीडिया ग्रुप ने देश के 50 हजार कॉलेजों का प्रथम चरण में सर्वे किया। इसके बाद 9000 कॉलेजों को फाइनल सर्वेक्षण के लिए चुना गया था। सर्वे लगभग दस बिंदुओं के आधार पर किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने कहा कि सर्वे में कॉलेज की मूलभूत सुविधा, अध्यापकों की शिक्षा, परीक्षा परिणाम आदि बिंदुओं को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि कुल्लू कालेज को बी++ की ग्रेडिंग मिली है। कॉलेज के छात्र रहे अरम ठाकुर, बालकृष्ण, लीला प्रसाद, राजेंद्र ठाकुर, रजनीश, हिमाल, संजय ठाकुर, विशाल ठाकुर ने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय के देशभर के टॉप 100 कॉलेजों में शामिल होना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें