फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की वादियां सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली की हसीन वादियों में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से मनाली का पर्यटन कारोबार चमक गया है। प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए देशभर से सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं। रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली की हसीन वादियों में अपना समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

आठ-दस दिन पहले तक मनाली समेत देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते कम ही सैलानी मनाली का रुख कर रहे थे। इसे देख पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे मंदी के चलते लटके नजर आ रहे थे लेकिन जैसे ही बारिशें थमीं, एक ही सप्ताह में घाटी की फिजा पूरी तरह से बदल गई। देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। मनाली के होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट एक सप्ताह में 70 से 90 फीसदी हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों वशिष्ठ, मणिकर्ण, सोलंगनाला, कोठी गुलाबा और रोहतांग में में रौनक छा गई है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन व्यवसायी गदगद हैं। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि यदि परिस्थितियां ऐसे ही महरबान रहीं तो ओने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इससे बड़े होटलों के अलावा छोटे होटल कारोबारी भी पर्यटन सीजन का फायदा ले सकेंगे। उधर, हिम-आंचल टैक्सी यूनियन के प्रधान गुप्त राम का कहना है कि सैलानियों की आमद बढ़ने से लोन लेकर टैक्सी चलाने वाले युवाओं को भी पैसे कमाने का मौका मिलेगा। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें