फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी के फेर में फंसा गुशैणी स्कूल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनओसी के फेर में फंसा गुशैणी स्कूल भवन
विज्ञापन

वन विभाग से नहीं मिली अनुमति, भवन का काम लटका
2005 में बाढ़ की चपेट में आ गया था स्कूल भवन
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी के नए स्कूल भवन का काम अधर में लटक गया है। वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण करीब चार सालों बाद भी स्कूल भवन का काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं स्कूल भवन के निर्माण के लिए 79 लाख स्वीकृत हो चुके हैं।
वर्ष 2005 में तीर्थन नदी में आई बाढ़ से स्कूल भवन बह गया था। इसके बाद विद्यार्थियों के बैठने के लिए 2007-2008 में एक भवन का निर्माण किया गया था लेकिन वर्तमान में 600 विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को एक ही भवन होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में ग्राम पंचायत शिल्ली, तुंग, नोहांडा, मशिहार और कंढ़ीधार के बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नोहांडा के प्रधान अनुज सूद, उप प्रधान शरची राजेेंद्र डोड, प्रधान ग्राम पंचायत शरची शकुंतला देवी और तुंग पंचायत प्रधान रोशनी देवी ने कहा कि स्कूल भवन के वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है। जिसके कारण भवन का काम शुरू नहीं हो सकता। अगर विभाग जल्द एनओसी प्रदान करता है तो यहां पढ़ने वाले 600 विद्यार्थियों को राहत मिल जाएगी। इसके अलावा स्कूल में कॉमर्स व विज्ञान संकाय की कक्षाएं भी शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से मांग करते हुए कहा है कि स्कूल भवन को जल्द एनओसी प्रदान की जाए। वहीं इस संबंध में डीएफओ प्रवीण ठाकुर ने कहा कि एनओसी देने संबंधी दस्तावेज जैसे ही कार्यालय में पहुंच जाएंगे। इसके लिए बाद स्कूल भवन के लिए एनओसी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें