फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का सहारा बना जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों का सहारा बने विकलांगता पुनर्वास केंद्र
विज्ञापन

ढाई हजार से अधिक लोगों ने उठाया विभिन्न सुविधाओं का लाभ
केंद्र के माध्यम से लगभग 200 दिव्यांगों को दिए उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से संचालित किया जा रहा जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र दिव्यांगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक प्रयासों से इस केंद्र में एक ही छत के नीचे फिजियोथैरेपी के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
अभी तक लगभग 2564 विकलांग, बुजुर्ग व अन्य लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं। करीब 200 विकलांगों को इस केंद्र के माध्यम से आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष यूनुस ने बताया कि जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र में 1155 लोगों की फिजियोथैरेपी, 36 दिव्यांगों की स्पीच थैरेपी और 157 की ऑडियोमिट्री की गई। 114 दिव्यांगों को व्हील चेयर्स, क्रचेज और स्टिक्स इत्यादि उपलब्ध करवाई गई हैं। शुक्रवार को उपायुक्त यूनुस ने जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र की प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करके केंद्र में सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में दिव्यांगों की पहचान के लिए आंगनबाड़ी और सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों की मदद भी ली जाएगी तथा किसी भी तरह की विकलांगता से ग्रसित बच्चों का उत्थान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के बाद उपायुक्त ने विकलांगता पुनर्वास केंद्र में करीब 20 दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव वीके मोदगिल, कार्यकारी सीएमओ डॉ. नरेश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य, तहसील कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें