फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार व आनी में कमेटियां गठित करेगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों के लिए बने कानून
विज्ञापन

कुल्लू निजी स्कूल संगठन की मनाली में बैठक
फैसला-बंजार और आनी में कमेटियां होंगी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू निजी स्कूल संगठन की मनाली में हुई बैठक में आनी और बंजार में भी कमेटियां गठित किए जाने का फैसला लिया गया। बैठक में स्टेट डेलिगेट डॉ निरंजन देव शर्मा तथा मोती लाल शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस दौरान कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया गया।
संस्था के जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि बंजार और आनी में भी कमेटियां गठित करेगी। इससे सभी स्कूलों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जा सकेगा। बैठक में एकमत से सरकार की शिक्षा के प्रति सकारात्मक नीतियों का स्वागत किया गया। भविष्य में अगर निजी स्कूलों के लिए अलग कानून भी बनता है तो उसका भी संगठन राज्य स्तर पर स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संस्था के महासचिव गणेश भारद्वाज ने कहा कि संस्था शिक्षा मंत्री के कुल्लू दौरे के दौरान अपनी मांगों के साथ उनसे भेंटवार्ता करेगी। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष वर्षा ठाकुर, मनाली जोन पदाधिकारी मंजीत कौर, पालकी ठाकुर, तीर्था, कल्पना कश्यप और भूषण राजगौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें