फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल को तरसे पलाहच पंचायत के ग्रामीण

विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के पलाहच पंचायत के बाशिंदों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पेयजल भंडारण टैंक के न बनने से समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग को पेयजल भंडारण टैंक का काम पूरा करने के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर इस दौरान विभाग टैंक का काम पूरा नहीं करता है तो ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
गौर रहे कि तीन साल पहले पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण करने के लिए टेंडर हुए थ। इसके बावजूद एक भी ईंट नही लग पाई। इसको लेकर लोगों में रोष है।
पलाहच पंचायत प्रधान फूला देवी नेगी, उपप्रधान तेजपाल, वार्ड पंच ललिता, देवेंद्र नेगी, रीना देवी, तेजा सिंह, वीर सिंह, चंद्र कला, मैना देवी ने बताया कि विभाग की ओर से अगर पुराने पेयजल भंडारण टैंक की मरम्मत करवाई जाए तो काफी हद तक पेयजल की समस्या से निजात मिल सकती है। प्राकृतिक जलस्रोत भी सूख चुके हैं। ऐसे में पेयजल योजना से पानी न मिलने से ग्रामीणों की मुश्किलें दोगुना हो गई हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी देेते हुए कहा है कि अगर 10 दिनों में समस्या का हल नहीं किया गया तो खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से ठेकेदारों को 15 दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अगर वह काम नहीं करता है तो फिर टेंडर निकालकर काम शुरू किया जाएगा।

विधायक ने दिए जांच के आदेश
बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि विभाग से जवाब मांगा गया है कि आखिर तीन वर्षों में पानी के स्टोरेज टैंक का निर्माण क्यों नहीं हो पाया। इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें