फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्याप्त नमी के अभाव से गड्ढों का कार्य अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्याप्त नमी के अभाव
विज्ञापन

से गड्ढों का कार्य अटका
बर्फबारी और बारिश से पेश आ रही समस्या, बागवान चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। मौसम की बेरूखी के चलते समय पर बारिश और बर्फबारी न होने के कारण बगीचों में नमी का अभाव के कारण गड्ढों का काम रूका है। समय पर बारिश व बर्फबारी न होने के कारण यह समस्या पेश आ रही है। इसके कारण नए पौध रोपण नहीं हो रहा है। ऐसे में बागवान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। बागवानों का कहना है कि नमी के अभाव के कारण गड्ढों का कार्य सुगमता से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते गड्ढों को खोदने काम अटका पड़ा है।
विज्ञापन

घाटी के बागवान अमरनाथ, कमल किशोर, राजीव कुमार, अशोक, पवन, चुनी लाल, चमन ठाकुर, सतीश ठाकुर तथा ज्ञान ठाकुर आदि का कहना है कि समय पर बारिश और बर्फबारी न होने के चलते खेत-खलियानों में नमी न होने से गड्ढों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सेब के नए पौधरोपण नहीं हो रहा है। किसान और बागवान बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इंद्र देव मेहरबान नहीं हो रहे हैं। सेब, पलम, आडू, नाशपाती और जापानी आदि के पौधे को रोपित करने का कार्य सूखे के चलते नहीं हो रहा है। इस संबंध में बागवानी विभाग के उप निदेशक डॉ. आरके शर्मा के अनुसार समय पर बारिश व बर्फबारी न होने से नए पौध लगाने का काम में विलंब हो रहा है। बर्फबारी व बारिश हो जाती है तो पौधरोपण का कार्य फरवरी माह तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें