फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियां पूरी, आज खुलेगा पिटारा

विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की चार तथा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की एक विधानसभा सीट के लिए मतगणना को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कुल्लू, आनी, बंजार, मनाली और भुंतर के जनजातीय भवन में मतगणना होगी। करीब सवा माह के लंबे इंतजार के बाद चुनावी रण में कूदे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार यानी आज मतगणना परिणाम से होगा। ऐसे में उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है।
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की पांच विस सीटों से 18 उम्मीदवार मैदान पर हैं। इनमें तीन वर्तमान विधायकों की साख भी दांव पर लगी है। जबकि, 11 नए उम्मीदवार भी मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना को कुल्लू जिले की चारों सीटों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों मतगणना केंद्रों पर 56 माइक्रो ऑब्जर्वर, 44 काउंटिंग सुपरवाइजर और 44 काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। सौ मतदान केंद्रों वाले मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। इसकी मतगणना 13 दौर में पूरी की जाएगी। 145 मतदान केंद्रों वाले कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 11 दौर होंगे। इसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र में 139 मतदान केंद्र हैं और इनके लिए दस टेबल लगाए गए हैं। यहां की मतगणना 14 दौर में पूरी होगी। आनी विस क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों की मतगणना 12 दौर में पूरी की जाएगी, जिसके लिए 12 टेबल लगाए गए हैं। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए तैनात कोई भी अधिकारी-कर्मचारी या उम्मीदवारों के एजेंट मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी प्रबंध पुख्ता कर लिए गए हैं। मोबाइल नाका लगाए गए हैं। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना
गत 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के दौरान तिहरा पहरा रहेगा। इस दौरान पुलिस, बटालियन और पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगी। तिहरे सुरक्षा चक्र में सबसे पहले हिमाचल पुलिस तैनात होगी। बीच में बटालियन और आखिरी में पैरामिलिट्री फोर्स मोर्चा संभालेगी। पहले चक्र से आगे कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। जबकि, बटालियन से आगे मोबाइल ले जाने पर अनुमति नहीं होगी। वहीं, पैरामिलिट्री फोर्स केवल ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और अधिकारियों समेत अधिकृत लोगों को ही आगे जाने देंगे।
विज्ञापन

कहां कितना हुआ है मतदान
जिले के 520 मतदान केंद्रों में करीब 78 फीसदी मतदान हुआ है। कुल्लू विस क्षेत्र में 76 प्रतिशत, बंजार विस क्षेत्र में 80 प्रतिशत, मनाली विस क्षेत्र में 79 प्रतिशत, आनी विस क्षेत्र में 76 प्रतिशत, जबकि लाहौल स्पीति में 75 फीसदी मतदान हुआ है।
विधानसभा बार प्रत्याशियों का ब्योरा
मनाली विस क्षेत्र
प्रत्याशी दल का नाम
गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा
हरि चंद शर्मा कांग्रेस
जीत राम बसपा
गजेंद्र सिंह निर्दलीय
---
कुल्लू विस क्षेत्र
प्रत्याशी दल का नाम
महेश्वर सिंह भाजपा
सुंदर सिंह ठाकुर कांग्रेस
रेणुका डोगरा राष्ट्रीय आजाद मंच
कमलकांत निर्दलीय
- --
बंजार विस क्षेत्र
प्रत्याशी दल का नाम
आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस
सुरेंद्र शौरी भाजपा
झाबे राम बसपा
---
आनी विस क्षेत्र
प्रत्याशी दल का नाम
किशोरी लाल भाजपा
परस राम कांग्रेस
लोकेंद्र कुमार माकपा
----
लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र
प्रत्याशी दल का नाम
डॉ. रामलाल मार्कंडेय भाजपा
रवि ठाकुर कांग्रेस
सुदर्शन जस्पा निर्दलीय
राजेंद्र करपा निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें