फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम कुमारी को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब
विज्ञापन

बजौरा स्कूल ने धूमधाम से मनाया सालाना समारोह
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने नवाजे होनहार
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (प्रोत्साहन दिवस) धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पाठशाला की प्रधानाचार्या मृदुला शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और पाठशाला की वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पाठशाला के 22 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्र-स्तर के लिए चयनित हुए हैं। प्रोत्साहन दिवस में दस जमा दो की छात्रा पूनम कुमारी को वर्ष भर उसकी बेहतर उपलब्धियों के लिए स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का इनाम दिया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में निवेदिता, शबनम, ललिता, अजय शेरपा, चंद्र सेन, मनीषा, नेहा, मंजू,यमुना, तनुजा, प्रियांशु, वर्ष, शिवानी, हेमलता कुमारी, आशा देवी, पीयूष, राहुल, खुशाल, पूनम देवी, तरना, ऋषिता, संजना कुमारी, प्रिय, कनिका, दीक्षा, सरिता, सीमा, निशा, रोहिणी, विभा, सोनिया, नैंसी, गायत्री, लक्ष्मी, दीपांशु और सुनील शिवाली आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं शत प्रतिशत उपस्थिति का इनाम प्रिया, अदिति, नैंसी, कामिनी, मनीष, लितेश, मोहरसिंह, अनिषा, लेखा और भूपेंद्र आदि विद्यार्थियों को दिया गया। खेल गतिविधियों में पवन कुमार, दस्मे राम, प्रवीण नेगी, हरी सिंह, वंदना, प्रिया, लेखराज, सचिन, शुभम, आकाश, धीरज, प्रभात, योगिता, राहुल, सुरेश, कल्पना, अमन, सचिन, गौरव, हेमंत, अभिषेक, हर्ष नेगी, राहुल, पुष्पराज, राहुल सोनी, ललित और मनीष आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस, कला साइंस क्लब, इको क्लब के विद्यार्थियों में तुषार, अखिल, निरत, गीता, आदर्श, मनीष, शीतल, साक्षी, सरिता, शिवाली, शशिराज, पंकज, पल्लवी, दीपा, स्मृति, पूजा, सानिया, सोनिया, वृंदा, कृष्णा, नेहा, पूनम, सीमा, वैशाली, संजना, दीक्षा कुमारी, पूनम ठाकुर, सुनील, ऋषि, प्रियंका, अंकिता, वंदना, अंचल, अक्षय और प्रिया आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पाठशाला की वर्ष भर की गतिविधियों से खुश होकर एनएचपीसी के मैनेजर शिवम और पारूल तिवारी ने दस हजार नकद इनाम देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें