शिमला में कुल्लू छात्र कल्याण संघ के सदस्य कैंसर पीड़िता के लिए धन जुटाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुल्लू छात्र कल्याण संघ रायसन की कैंसर पीड़िता राधिका की मदद के लिए आगे आया है। संघ ने शिमला में कैंसर से जूझ रही राधिका के इलाज को 20 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं।
कुल्लू छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि जिला कुल्लू के रायसन की राधिका कैंसर से पीड़ित है। सात साल की इस बच्ची का उसके गरीब मां बाप इलाज करने में असमर्थ है। इसलिए विश्वविद्यालय में छात्रों और प्राध्यापकों से 20 हजार एकत्र कर राधिका के इलाज को दिया जाएगा।
इस दौरान संघ के सचिव विशाल नेगी, संजीव, साहिल, रजत, मृदुल, अंशुल, लोत राम, जनक, पंकज, नीश, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।