फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निंबू दौड़ में दिव्या व पेंटिंग में अन्नया रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नींबू दौड़ में दिव्या, पेंटिंग में अन्नया रही अव्वल
विज्ञापन

कटराईं स्कूल में आयुष बाल मेला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। आयुर्वेद विभाग ने 14 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में आयुष बाल मेले का आयोजन किया। प्रदेश भर में हर जिले में 1 स्कूल चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया था। आयुष बाल मेले का शुभारंभ जिलाधीश कुल्लू युनूस ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली व आयुर्वेद के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ मनु बाला गौतम ने बाल आयुष मेले के आयोजन के प्रयोजन के बारे में जानकारी दी। डॉ निधि ने स्वस्थ जीवन शैली आयुर्वेद के हिसाब से दिनचर्या और ऋतुचर्या के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें माघव टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वस्थ एवं संतुलित आहार विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान सातवीं कक्षा की अन्नया दूसरा स्थान आठवीं कक्षा की कमलेश व तीसरा स्थान कक्षा सातवीं की काव्या ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए चम्मच नींबू दौड़ का भी आयोजन हुआ। जिसमें दिव्या ने प्रथम, ममता ने दूसरा और गणेश तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बच्चों को स्थानीय औषधि पौधों की दिनचर्र्या ऋतुचर्या एवं योग आसानों के बारे में जानकारी दी गई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ राजेंद्र जोशी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर डीसी युनूस ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को उचित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कटराईं पाठशाला के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजली, डॉ मनु बाला, डॉ आशुतोष, डॉ मनीष सूद, डॉ अनु सूद, डॉ कमल, डॉ निधि, डॉ सुनीता, डॉ शीतल, डॉ राहुल, डॉ विक्रम, डॉ अमिता, डॉ रोबिन, डॉ सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें