बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के कलाकेंद्र में इंटर स्कूल चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बंजार के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
छात्रों और युवा वर्ग को चुनावों में मतदान करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी बंजार अपूर्व देवगन ने कहा कि बंजार के सरकारी व निजी स्कूलों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील की गई। वहीं इंटर स्कूल चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रेट हिमालयन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।