फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज में बैठाकर की रघुनाथ की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अठारह करडू की सौह एवं भगवान रघुनाथ की नगरी रघुनाथपुर में शुक्रवार को गोवर्द्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान रघुनाथ की अनाज के पर्वत पर बैठाकर पूजा अर्चना की गई। अन्नकूट पर्व पर रघुनाथ के दरबार में भारी संख्या में हारियानों और भक्तों ने भाग लेते हुए आशीर्वाद लिया। अनाज के पर्वत पर रघुनाथ को बिठाकर बाद में अन्न को प्रसाद के तौर पर लोगों में बांटा गया।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह के अनुसार इस पर्व का आयोजन हर साल नई फसल के आने पर किया जाता है। भगवान रघुनाथ को अनाज के पर्वत पर बिठाकर पूजा जाता है। उत्सव में भगवान रघुनाथ की गोवर्द्धन पूजा होती है। वहीं माता सीता की भी पूजा अर्चना की जाती है। उत्सव के अंत में भगवान रघुनाथ की ओर से गौ माता की पूजा कर उन्हें अन्न खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान देवालय परिसर में भजन कीर्तन से माहौल देवमय हो उठा। वहीं यहां आए भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें