फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रा को फतह करने में चुनौती बनी 40 फीट ऊंची दीवार

Sun, 06 Apr 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
बीआरओ की टीम सोमवार तक कोकसर पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

ग्रांफू पहुंचने के बाद रोहतांग दर्रा की ओर कूच करेगी टीम
रतन कटोच
सिस्सू। (लाहौल-स्पीति)। ग्रांफू से रोहतांग दर्रा तक सड़क को बहाल करने के लिए बीआरओ ने कमर कस ली है। बीते मंगलवार से बीआरओ की टीम अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल से यंदलिंग नाले में गिरे भारी हिमखंड को हटाने में जुटी थी।
करीब एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ का काफिला डिंफुक नाला पहुंच गया था। इस काफिले को डिंफुक नाले से आगे कोकसर तक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नाले से कोकसर की ओर 400 मीटर के दायरे में पहाड़ी से गिरे हिमखंड की 30 से 40 फीट बर्फ की ऊंची दीवार को काटना चुनौतियों से भरा है। बावजूद इसके बीआरओ की 70 आरसीसी के सहायक अभियंता सिविल सुधाकर शर्मा (ओआईसी) सिस्सू डेट के नेतृत्व और ऑफिसर कमांडिंग मेजर तेजस के निर्देश पर टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बर्फ हटाने के लिए चार मशीन सहित बीआरओ के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार सर्दियों के दौरान अधिक बर्फबारी हुई है। ऐसे में रोहतांग दर्रा फतेह करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सहायक अभियंता सिविल सुधाकर शर्मा का कहना है कि टीम सोमवार तक कोकसर पहुंच जाएगी। इसके बाद मशीन कोकसर से पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू तक पहुंचने के बाद 70 आरसीसी की टीम रोहतांग की ओर कूच करेगी। बीआरओ की 94 आरसीसी टीम ने ग्रांफू काजा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें