कुल्लू। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। तीन चरणों में आयोजित होने वाले पंचायत चुनावों के लिए रविवार को उपमंडल कुल्लू, बंजार और मनाली से कुल 375 पोलिंग पार्टियों को बैलेट बाॅक्स, वोटिंग कंपार्टमेंट, वोटिंग लिस्ट तथा अन्य आवश्यक चुनाव सामग्री प्रदान कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए एचआरटीसी बसों में रवाना किया गया। हर एक पार्टी में कुल छह सदस्य हैं जिसमें चार मतदान कर्मी और दो सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। पोलिंग पार्टियां 26, 28 और 30 मई को विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी।
पहले चरण में 26 मई को कुल्लू जिले की 85 पंचायतों में मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशनों पर रवाना होने से पहले दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें मतदान का पूर्वाभ्यास भी करवाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। तीनों चरणों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।
....
बसों में रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
स्थान बसें पोलिंग पार्टियां
मनाली 12 101
भुंतर 19 114
कुल्लू 12 84
बंजार आठ 76
पुलिस के लिए अतिरिक्त बसें 11
इन पंचायतों में होगा चुनाव
विकास खंड निरमंड की अरसू, सरघा, खरगा, जुआगी, चायल, देहरा, बडीधार, गमोग, तुनन, कुंडाकोड और राहणू, आनी खंड में करशैईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुंडदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी में 26 मई को चुनाव होंगे। बंजार खंड में गाड़ापारली, शांघड़, सुचैहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाहच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड, खाबल, तांदी, सराज व कोठीचैहणी, भुंतर खंड में बरशैणी, मलाणा, छलाल, ब्राधा, जलूग्रां, छैउर, दनोगी, रैला-2, देवगढ-गोही, ज्येष्ठा, भलाण-1, सचाणी, नरैश, भुईन, न्यूल, कलैहली, शमशी व बशौणा में चुनाव होंगे। कुल्लू खंड में बंदरोल, बनोगी, फलाण, तियून, चताणी, चंसारी, बंदल, भल्याणी, बुआई, शिल्ली-राजगिरी, बाराहार, चौपाडसा, डुंखरीगाहर व मौहल जबकि नग्गर खंड में पलचान, बुरूआ, चचोगा, प्रीणी, पनगां, मंडलगढ़, देवगढ़, हलाण-एक, रायसन, सोयल-2, कटराईं, बैंची, पिछलीहार, रियाड़ा और शिरड़ में पहले चरण में चुनाव होंगे।
000