फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में 36 सड़कें अब भी बंद

Thu, 23 Jul 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बावजूद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार को मानसून की रफ्तार धीमी रही। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। हालांकि भूस्खलन के कारण कुल्लू जिले में 36 सड़कें अब भी बंद हैं और कई मार्गों पर सफर जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के लिए 18 और 21 जुलाई को ऑरेंज व येलो अलर्ट तथा 22 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद पिछले पांच दिन में कुल्लू में केवल दो से तीन घंटे ही रुक-रुककर बारिश हुई है। हालांकि, बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक 25 बंद सड़कें बाह्य सराज (आनी-निरमंड) क्षेत्र की हैं। इसके अलावा कुल्लू में तीन, बंजार में छह और मनाली में दो सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के कारण बजौरा-रामशीला मार्ग, कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग सहित कई अन्य सड़कों पर पत्थर गिरने से सफर जोखिम भरा बना हुआ है। नदी-नालों का जलस्तर भी पहले की तुलना में अधिक है।
18 से 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी रहने से ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों और जिले के कई अति संवेदनशील गांवों के लोग सतर्क हैं।
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में बारिश से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और पर्यटकों व आम लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें