फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला मंडलों को बांटे 35-35 हजार के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल में भाग लेने वाले मनाली विधानसभा के 299 महिला मंडलों को रविवार को 35-35 हजार रुपये के चेक बांट कर सम्मानित किया। यह राशि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार की ओर से दी गई। महिला दिवस पर रविवार को मनुरंगशाला में आयोजित समारोह में महिला मंडलों को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने चेक बांटे। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मनुरंगशाला में कलाकारों ने महिला सशक्तीकरण पर आधारित नाटक का मंचन कर बेटियों की अहमियत के बारे में बताया। बाल विकास विभाग की कर्मचारी महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित समूह गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान बेबी शो और चिकित्सा शिविर भी हुआ। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में महिला मंडलों को पहले 8,000, फिर 10,000 रुपये मिल रहे थे।
कांग्रेस की सरकार बनते ही यह राशि बढ़ाकर पहले 20,000 की। उसके बाद हर साल इस राशि में बढ़ोतरी की गई। इस साल यह प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 35,000 रुपये की गई है। यह मुख्यमंत्री की महिला सशक्तीकरण की सोच को दर्शाता है। इस दौरान एसडीएम रमन कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंद्र सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें