फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहले दिन 35 महिला मंडलों का पंजीकरण

Wed, 07 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर कार्निवल मनाली के लिए महिला मंडलों का पंजीकरण शुरू
विज्ञापन


महिला मंडलों की झांकी और नाटी रहेगी आकर्षण


संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। विंटर कार्निवल मनाली-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 जनवरी से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल में महिला मंडलों का बुधवार से पंजीकरण शुरू हुआ। पहले दिन 35 महिला मंडलों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

कार्निवल में महिला मंडलों की झांकी और लेफ्ट बैंक और राइट बैंक के महिला मंडलों की नाटी आकर्षण का केंद्र होगी।

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली के पहले दिन मनाली में महिला मंडलों की झांकी निकलती है। महिला मंडलों की झांकी में महिलाएं जहां गांवों की ठेठ संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी। कुल्लवी संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान निभाती हैं। महिलाएं कुल्लवी पट्टू और धाठू में झांकी में शामिल होती हैं। इसके बाद कार्निवल में दो दिन अलग-अलग दिन लेफ्ट बैंक के महिला मंडल और राइट बैंक के महिला मंडलों की नाटी होती है। महिला मंडलों में विंटर कार्निवल मनाली को लेकर उत्साह है। नग्गर खंड पंचायत समिति चेयरमैन खेख राम ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवल में शामिल होने के लिए महिला मंडलों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 35 महिला मंडलों का पंजीकरण हुआ। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली के आयोजन को लेकर बैठकें की जा चुकी हैं। विंटर कार्निवल के लिए सभी संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें