फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अवैध पार्किंग पर 35 वाहनों के चालान

Wed, 24 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के हिडिंबा मंदिर मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों की अब खैर नहीं। बुधवार को हिडिंबा मंदिर मार्ग पर मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक सड़क के किनारे खड़े लगभग 35 वाहनों के पुलिस ने चालान किए।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो टूक कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को ढूंगरी गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड सदस्य सुरेश कश्यप की अगुवाई में डीएसपी केडी शर्मा से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने डीपीएस स्कूल से मेला मैदान तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की। इसकी प्रतिलिपि एसडीएम रमण कुमार शर्मा को भी सौंपी गई। सुरेश कश्यप ने बताया कि सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से यहां जाम की समस्या पैदा हो रही है। कई बार स्कूली बच्चे जाम में फंस जाते हैं। मरीज को अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा, सड़क के किनारे वाहन खड़े न होने दें। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। पहले दिन 35 वाहनों के चालान किए गए हैं। वाहन चालकों से अपील है कि सड़क किनारे वाहन खड़े न करें। अब कार्रवाई जारी रहेगी। इस स्पॉट पर जल्द एक जवान की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें