फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गुशैणी में नहीं लगा 33/11 सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के 20 गांवों की दूर होनी थी लो वोल्टेज समस्या
विज्ञापन

सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के आठ महीने बाद भी कार्य शुरू न होने से बढ़ी परेशान
प्रीतम शर्मा
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के 20 से अधिक गांवों में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए गुशैणी सब स्टेशन का काम शुरू नहीं हो पाया है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के आठ माह बाद भी गुशैणी में 33/11केवी सब स्टेशन का काम शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है।
तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। मनाली के शोर से दूर अब कई पर्यटक तीर्थन की वादियों में आ रहे हैं। जून में क्रिकेटर शिखर धवन सहित अन्य हस्तियां आई थीं। यहां ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत शरची, कंडीधार, शिल्ही, मशियार, तुंग, पेखड़ी, कलवारी और श्रीकोट के 20 से अधिक गांवों में लोग बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। खासकर दुर्गम गांव डिंगचा, झनेरी, खरूंगचा, शुंगचा, दारन, श्रीकोट, जमाला, परवाड़ी, मशियार और घाट में समस्या अधिक है। यहां सर्दियों के दिनों में बिजली बाधित होने की स्थिति में लोगों को बिजली बहाल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। सब स्टेशन को एफसीए को मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द सब स्टेशन का काम शुरू होगा, लेकिन अभी तक लोगों की उम्मीद पूरी नहीं हुई है। घाटीवासी उदय शर्मा, आदर्श शर्मा ने कहा कि पर्यटन कारोबार बढ़ने के साथ ही घाटी में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि जल्द बिजली बोर्ड की ओर से प्रबंध किया जाए।

....
गुशैणी में लगने वाले सब स्टेशन का कार्य मंडी से अवार्ड होना है। जैसे ही कार्य अवार्ड होगा, उसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
-शशिकांत, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड बंजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें