फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में दो हाइवे समेत 32 सड़कों पर यातायात जाम

विज्ञापन
कुल्लू जिले के गाड़ागुशैणी में बर्फ से ढकीं गाड़ियां। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी और बारिश से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार रात आसमान में बादल छाए रहे मगर वीरवार सुबह से रोहतांग, सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले गांव में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। जिले कुल्लू में एनएच-3 और 305 पर वाहन सेवा पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा जिले में 32 अन्य सड़कों पर भी बसों के साथ अन्य वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। ऐसे में लोगों की आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोग बर्फबारी और बारिश के बीच कड़ाके की ठंड में पैदल चलना पड़ रहा है। बाह्य सराज को जोड़ने वाले हाइवे-305 पर बसों के साथ छोटे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को घियागी से दस किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है। बर्फबारी-बारिश से जिले में 12 बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए हैं। इससे बंजार और सैंज घाटी के कई गांवों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन

खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों के साथ आम लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों को रुख नहीं करने की हिदायत दी है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने पर सड़कों को जल्द बहाल किया जाएगा। इसको लेकर एनएच अथॉरिटी और लोनिवि को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें