मनाली (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस ने वीरवार को मनाली में रोड शो किया। रोड शो में मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की माता सुनीता शर्मा ने भी भाग लिया। आश्रय की मां सुनीता ने परिवारवाद की बात पर कहा कि कोई भी नेता परिवार के दम पर नहीं जीत हासिल नहीं कर सकता, बल्कि जनता के वोटों से ही जीतता है। मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सुखराम की कांग्रेस में वापसी होने से कांग्रेस मजबूत हुई है।