फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्यराज को चुना क्रिकेट कमेटी का चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-16 क्रिकेट टीम का ट्रायल 27 को में
विज्ञापन

ढालपुर में होगी चयन प्रक्रिया, लक्ष्यराज बने क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो।
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चयन के लिए अनौपचारिक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चेयरमैन लक्ष्यराज को चुना गया है। सुरेंद्र ठाकुर, राहुल परमार और बलवान ठाकुर चयन समिति में सदस्य होंगे। चेयरमैन लक्ष्यराज ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। लाहौल-स्पीति का तीन दिवसीय पहला मैच सोलन के साथ 6 से 8 अप्रैल तक बिलासपुर में होगा। दूसरा मैच चंबा के साथ 11 से 13 तक मंडी में, तीसरा मैच सिरमौर के साथ 14 से 16 को मंडी में, चौथा मैच किन्नौर के साथ 18 से 20 तक अमतर, पांचवां तथा आखिरी मैच कुल्लू के साथ 22 से 24 अप्रैल तक मंडी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लाहौल-स्पीति क्रिकेट टीम का ट्रायल 27 मार्च सुबह 11 बजे ढालपुर ग्राउंड में होगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए लाहौल-स्पीति एडहॉक कमेटी के साथ पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र, आठवीं अथवा दसवीं पास स्कूल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2003 को या इसके बाद होना जरूरी है। लाहौल-स्पीति एडहॉक कमेटी के चेयरमैन आरएस कपूर और एडहॉक कमेटी के संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि ट्रायल चेयरमैन लक्ष्यराज, सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, राहुल परमार और बलवान ठाकुर की देखरेख में होगा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति के इच्छुक खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें