फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देगी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू जिला के बेरोजगार युवाओं का कौशल बढ़ाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से 20-25 दिन का रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा 15 अक्तूबर तक जिला रोजगार कार्यालय में अपना बायोडाटा जमा करवा सकते हैं। शर्तों को पूरा करने वाले बेरोजगार युवाओं को सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में रोजगार कौशल बढ़ाना है। वर्ष 2015 से 2018 के बीच बीए, बीएससी और बीकॉम करने वाले तथा 28 वर्ष तक की आयु वाले युवा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे। सालाना दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों से संबंध रखने वाले युवाओं को इसमें महत्व दिया जाएगा। बीटैक, बीसीए और स्नातकोतर डिग्रीधारक इसके लिए पात्र नहीं होंगे। अनिल चंदेल ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें