फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजू व सुमित चुने सहायक रोवर लीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजू और सुमित चुने सहायक रोवर लीडर
विज्ञापन

हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू की बैठक में क्रू के सचिव पूर्ण चंद ने वर्ष 2017-18 के कार्यों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी। बैठक रोवर स्काउट लीडर कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

रोवर स्काउट लीडर कमलेश ठाकुर ने साल 2018-19 के सत्र में होने वाले क्रियाकलापों के बारे में रूपरेखा बनाई। उन्होंने कहा कि ओपन क्रू जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कुल्लू के दिशा-निर्देश में एपीआरओ दो के आधार पर कार्य करेगा। जिसका उद्देश्य क्रू के सदस्यों को राष्ट्रपति अवार्ड टेस्टिंग कैंप तक पहुंचना है। बैठक में सर्वसहमति से स्काउट्स एवं गाइड्स की किताब एपीआरओ के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सहायक रोवर लीडर के रूप में बीजू व सुमित, क्रू काउंसिल अध्यक्ष रवि मेहता, उपाध्यक्ष यशपाल व सचिव के रूप में पूर्ण चंद को नियुक्त किया गया। क्रू को संगठित कर कार्य चलाने के लिए सीनियर रोवर मेट विक्रांत, रोवर मेट चुन्नी लाल, यशपाल, पूर्ण चंद, रवि और मीडिया प्रभारी के रूप में अली जान सिंह, रवि और जगदीश को नियुक्त किया गया। बैठक में 24 सदस्यों को 6-6 के चार समूहों पर बांटा गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कुल्लू के जिला संगठन आयुक्त मनोहर ठाकुर व जिला मुख्य आयुक्त एवं शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने क्रू के वर्ष 2017-18 के कार्यों की सराहना की और भविष्य में होने वाले निर्धारित कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में सदस्य पूर्ण, रवि कुमार, विक्रांत, अभिनय कुमार, जगदीश, भरत, सूर्या, चुनी लाल, यशपाल, टशी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें