फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग रूटों पर लगेंगे हिदायत वाले डिस्पले बोर्ड

विज्ञापन
Manali City - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू पुलिस अब पर्यटकों को डिस्पले बोर्ड के माध्यम से जागरूक करेगी। घाटी में ट्रैकिंग के दौरान क्या करें और क्या न करे, की जानकारी बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी। कुल्लू जिला में ट्रैकिंग व घूमने के दौरान पर्यटकों के लापता होने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब यह पुलिस के लिए आफत बनती जा रही है।
विज्ञापन

कुल्लू जिला के ट्रैकिंग रूटों के आसपास बड़ा डिस्पले बोर्ड लगाकर पर्यटकों को कुल्लू पुलिस हिदायत देगी कि नशे के सेवन कर ट्रैकिंग न करें और न ही ऐसा कोई कार्य करें जिससे आप ट्रैकिंग के दौरान दुविधा में पड़ जाएं। होटल के मेन्यू कार्ड में भी पंपलेट के माध्यम से पुलिस पर्यटकों को ट्रैकिंग पर निकले के दौरान सावधानियों को लेकर बताएगी। इन दिनों घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है और पर्यटक ट्रैकिंग रूटों का भी रूख कर रहे हैं। आए दिन ट्रैकिंग रूट में युवाओं के लापता होने की सूचना मिल रही है। हालांकि प्रशासन ने इस चीज से निपटने के लिए गो कुल्लू वेबसाइट भी डिजाइन की है। लेकिन यहां लॉग इन नहीं किया जा रहा है। वेबसाइट में लॉग इन के बाद लापता पर्यटक को ढूंढना पुलिस के लिए आसान हो जाता है। लॉग इन होने के बाद मोबाइल की लोकेशन प्रशासन के पास रहती है। किसी भी तरह की विपदा होने पर पुलिस पर्यटक तक पहुंच सकती है। लेकिन इस वेबसाइट को दरकिनार करना अब पर्यटकों समेत पुलिस के लिए आफत बन गई है। हाल ही में ्मलाणा की वादियों में दिल्ली का पर्यटक अमन लापता हो चुका है। जबकि अब अखिल के लापता होने का मामला सामने आया है। सीजन के साथ ऐसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज होगी। पूर्व में ब्रूनो मामला भी पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालांकि अब यह केस सीआइडी के पास है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए पुलिस डिस्पले बोर्ड, होटल मेन्यू कार्ड में पंपलेट समेत अन्य माध्यम को जागरूकता का जरिया बनाने जा रही है। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जागरूकता के जरिए ही पर्यटकों को ट्रैकिंग के दौरान गुम होने से बचाया जा सकता है। ट्रैकिंग पर निकलने वाले पर्यटक गो कुल्लू वेबसाइट में लॉग इन जरूर करें। यह अतिआवश्यक माना जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें