फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की टीम ने जीता क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में फाग मेलें उत्सव पर आयोजित वालीवॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुल्लू।

विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय में कुल्लू छात्र कल्याण एसोसिएशन ने समरहिल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, घड़ाफोड़, रस्साकशी, शतरंज, टेबल टेनिस और कबड्डी में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन राज्य विद्युत बोर्ड के उपनिदेशक अनुराग पराशर ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं के आयोजन से विद्यार्थियों के मन और स्वस्थ शरीर का विकास होता है। कुल्लू पीपुल एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष डॉ. एमपी सूद ने भी अपने विचार रखे। कुल्लू छात्र संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र काटिया ने कहा कि कुल्लू छात्र संघ भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करेगा। क्रिकेट स्पर्धा में आनी की टीम प्रथम रही जबकि दूसरे स्थान पर कुल्लू टीम रही। फाइनल में मैन ऑफ द मैच राजीव, गणेश को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वॉलीबाल में कुर्पण वैली टीम प्रथम, मनु संन्यासी टीम द्वितीय, शतरंज में छात्र वर्ग में नीटू और छात्रा वर्ग में पिंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में पिंकी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस सिंगल स्पर्धा में महावीर प्रथम जबकि कबड्डी में कुर्पण वैली टीम प्रथम व वागर वियाना टीम दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान कुल्लू छात्र संघ के उपाध्यक्ष राजीव, खेल सचिव संजय, विक्की, मीडिया प्रभारी हेमराज, पूर्व महासचिव नीरज आदि मौजूद रहे।
000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें