फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल को हुई हेलीकाप्टर की तीन उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल को हुईं हेलीकाप्टर की तीन उड़ानें
विज्ञापन

तीन मरीजों सहित 105 लोग हुए दर्रा के आर-पार
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के हेलीपैडों के लिए हेलीकाप्टर की सेवा जारी है। शुक्रवार को मौसम के साफ रहने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल के विभिन्न हेलीपैडों के लिए तीन उड़ानें हुईं। जिनमें तीन मरीजों सहित कुल 105 लोग रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। लाहौल के भिन्न-भिन्न हेलीपैडों के लिए निर्धारित उड़ानें पूरी होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। पहली उड़ान भुंतर से तिंगरेट के लिए हुई जिसमें अठारह यात्रियों को लाहौल पहुंचाया गया और यहां से एक मरीज सहित 21 लोगों को भुंतर लाया गया।
विज्ञापन

उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इसी तरह दूसरी उड़ान भुंतर से बारिंग के लिए हुई। जिसमें 19 यात्रियों को कुल्लू से लाहौ को लिफ्ट किया गया और यहां से चौदह लोगों को भुंतर उतारा गया। अंतिम उड़ान भुंतर से चंद्राघाटी के गोंधला के लिए हुई। जिसमें 15 लोगों को गोंधला पहुंचाया गया तथा यहां से दो मरीजों के साथ कुल अठारह लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भुंतर पहुंचाया गया। शनिवार को एक उड़ान भुंतर से जिस्पा हेलीपैड के लिए निर्धारित है जो मौसम अनुकूल रहने पर ही संभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें