फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, आईपीएच कर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर कुल्लू-मनाली नेशनल हाईव-21 रामशिला स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास एक चलती कार में आग लग गई। धू-धू कर जली कार में सवार आईपीएच विभाग का एक कर्मचारी झुलस गया। कर्मचारी की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया, जबकि कार पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कटराईं से कुल्लू की तरफ आ रही कार जब रामशिला के वैष्णो देवी माता मंदिर के समीप पहुंची तो कार में एकाएक आग लग गई। इस दौरान कार में सवार चालक ने आग को बुझाने की कोशिश की जिसमें उसके हाथ, बाजू और मुंह झुलस गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। व्यक्ति की पहचान पवन ब्यास पुत्र ऋषिकेश निवासी कटराईं के रूप में हुई जो कटराईं स्थित आईपीएच कार्यालय में बतौर लिपिक के पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे हुए इस हादसे के दौरान बीच सड़क में अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यहां करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक भी जाम हो गया। बाद में वाहन को लोगों ने सड़क किनारे किया जहां कार जलकर राख हो गई। हालांकि, इस दौरान अग्निशमन विभाग को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। मामले की जांच कर रहे कुल्लू थाना के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र जम्वाल ने कहा कि हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है। कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें