मनाली के सवा सौ होटलों के रिकॉर्ड का मिलान
कुल्लू। एनजीटी के आदेश के बाद मनाली के होटलों की हो रही जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड होटलों के रिकॉर्ड को अपने रिकॉर्ड के साथ मिलान कर रहे हैं। बोर्ड करीब 125 होटलों पर इस तरह कर कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें दस से लेकर 25 कमरों तक के होटल शामिल हैं। टीम होटलों में रिकार्ड मिलान में सुबह से लेकर रात तक इस काम को निपटाने में जुटे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई से होटलियरों में खलबली मच गई है।
बोर्ड आगामी कार्रवाई करने से पहले होटलों के कागजों का मिलान कर रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि क्या होटल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत काम कर रहे हैं या नहीं। इस संबंध मेें एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने कहा कि समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ऐसे में पर्यटन निगम, प्रदूषण बोर्ड तथा टीसीपी अपने-अपने स्तर पर एनजीटी के आदेशों की जांच करने में लगे हैं। एनजीटी के जो भी आदेश होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।