कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनगां में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कांगड़ा सहकारी बैंक कुल्लू और लाहौल स्पीति के सहायक प्रभारी सरनजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
मुख्यातिथि ने बेहतर प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों से भी नवाजा। प्रधानाचार्य हरि राम ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षण स्तर को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। स्कूल में 21 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। स्कूल स्वच्छता मामले में पूरे नग्गर ब्लॉक में प्रथम रहा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम गीत हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने ...देश नहीं ऐसा अन्यत्र है समूह गान पेश किया। पद्मावती फिल्म का प्रसिद्ध घूमर नृत्य ने बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। लाहौली नृत्य, समूह गान, पंजाबी भांगड़ा, किन्नौरी नृत्य, कुल्लवी नाटी पर विद्यार्थियों ने तालियां बटोरीं। ..सारे जहां से अच्छा गीत पर सुमन, स्मृति, वंशिका, दीक्षा कुमारी, साहिल, मनीषा, राधा, प्रियंका ने प्रस्तुति दी। आदित्य और साथियों ने आत्मरक्षा का डेमो डंबल ड्रिल का प्रदर्शन बीना और साथियों ने किया। इससे पहले आकाश, अंचल, अस्मिता, भर्ती, गौरव, हेमलता, जीवन, ज्योति, काजल, ज्योति, लोकेश, नेहा, निशा, पार्वती, पवन, पीयूष, प्रियंका, रवीना, स्नेहा, सुमन, तेजवंती, वीना, विजय, युवा देवी, संध्या, रितिक, मीनाक्षी, सपना, सुशांत, उदय प्रकाश, चंद्र किरण, भूमावती, दमयंती को सम्मानित किया गया। जमा दो कक्षा के सागर और वीना को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। शिक्षिका कुमारी शांति को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक कटराईं रजनी सूद, पनगां पंचायत के उपप्रधान पन्ना लाल, प्रबंध समिति के प्रधान अमर नाथ ठाकुर, शिवांश, सुमित, रक्षा, प्रोमिला मौजूद रहे।