प्रिया और ऐलू चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
सीसे स्कूल गौशाल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रिया ठाकुर और ऐलू राम को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेेवानिवृत्त आईजी एवं कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन जोग राज ठाकुर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसे पहले स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी के साथ लाहौली नाटी, नेपाली नृत्य तथा नाटकों का शानदार मंचन किया। स्कूल के प्रिंसिपल आशा नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने बच्चों को हर गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने छठी कक्षा पंकज, नैना, सातवीं कक्षा की मुस्कान और संध्या, आठवीं कक्षा की चांदनी, नौवीं कक्षा के संजू, तमांग और चंद्रमणी, दसवीं कक्षा की खुशबू गगन, जमा एक की सुनीता और निकिता, जमा दो की राधिका और कुसुम लता को सम्मानित किया गया। टैगोर सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान मानचंद ठाकुर, पूर्व प्रधान वेद राम ठाकुर, पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर, बुरूआ पंचायत के प्रधान किशन चंद,वश्ष्ठि के प्रधान प्रेम लाल, बीडीसी सदस्य गोकुल चंद, शनाग पंचायत के उपप्रधान कर्म चंद ठाकुर और आदि मौजूद रहे।