कुल्लू। चाइल्ड लाइन मनाली और एनसीसी एयर स्कवाड्रन कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल शोषण के प्रति रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
कुल्लू शहर के ढालपुर में निकाली गई रैली के माध्यम से कैडेट्स ने बाल शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। चाइल्ड लाइन मनाली के निदेशक केवल राम ने कहा कि 14 से 20 नवंबर तक बच्चों से दोस्ती सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर में निकाली गई रैली में एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों को बाल मजदूरी और बाल शोषण के प्रति आवाज उठानी होगी। इस दौरान एनसीसी एयर स्कवाड्रन कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर देवाशीष डे, प्रेम, हंसराज, डिंपल, बबलू, रंजना, बंती आदि मौजूद रहे।