कुल्लू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने कहा कि एससीईआरटी सोलन में हुई राज्यस्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में ऋषि, प्रियंका, अक्षय और अंकिता ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी पांच से नौ दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विभा, सोनिया, तिलक राज और वंदना का चयन दृश्य कला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ये विद्यार्थी तीन से छह जनवरी तक भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पिछले दिनों राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने स्किट में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कृतिका ठाकुर गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। स्कूल के आठ छात्र-छात्राएं ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी अहमदाबाद जाएंगे। स्कूल के विज्ञान अध्यापक पंकज वर्मा को बेस्ट गाइड टीचर एवं बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। मृदुला शर्मा ने इस कामयाबी के लिए विद्यार्थियों और अध्यापक को बधाई दी है।