फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82.14 फीसदी रहा शाक्टी पोलिंग बूथ का मतदान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के अति दुर्गम एवं दूरस्थ पोलिंग बूथ शाक्टी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। यहां 82.14 फीसदी मतदान रहा है। शाक्टी, मरौड़ तथा शुगाड़ गांव के लिए प्राइमरी स्कूल शाक्टी में बनाए गए पोलिंग स्टेशन में उपरोक्त तीन गांव के 84 वोटरों में से 69 लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया है। इसमें 12 युवा वोटर ऐसे थे जिन्होंने चुनावी समर में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 85 तथा बंजार उपमंडल से 75 किलोमीटर दूर शाक्टी पोलिंग स्टेशन को आने-जाने में पोलिंग पार्टी को 20 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा है। वीरवार को मतदान के बाद पोलिंग पार्टी को वीवीपैट युक्त ईवीएम को बंजार पहुंचने में पांच घंटे का समय लगा। इसमें पोलिंग पार्टी को 20 किलोमीटर की उतराई को पूरा करने में तीन घंटे का वक्त लगा है। शाक्टी मतदान केंद्र के प्रजाइडिंग अधिकारी जय कृष्ण ने बताया कि उनकी टीम शाक्टी से मतदान खत्म होने के बाद वीरवार शाम को साढ़े पांच रवाना हुए थे। इसमें वह तीन घंटे तक पैदल चले और कुल पांच घंटे का सफर कर रात साढ़े दस बजे बंजार पहुंचे। उन्होंने कहा कि जाते समय उन्हें निहारनी से शाक्टी पैदल पहुंचने में सात घंटे का समय लगा था। शाक्टी के लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। उपरोक्त तीनों के सभी 69 लोगों ने अपना वोट किया है। इसमें 12 वोट युवा थे और उन्होंने पहली बार मतदान किया। जो 15 वोट नहीं पड़े हैं वह नौकरी पेशा के चलते नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें