फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में मार्कंडेय व राजेंद्र करपा ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल में मार्कंडेय, राजेंद्र करपा ने भरा नामांकन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति विस से कुल चार प्रत्याशी ने भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ रामलाल मार्कंडेय और राजेंद्र करपा ने बतौर आजाद प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी मार्कंडेय ने नामांकन के बहाने केलांग में जनसभा भी की। जबकि राजेंद्र करपा ने भी अपने समर्थकों के नामांकन पर्चा भरा।
विज्ञापन

नामांकन के आखिर दिन तक लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इससे पहले कांग्रेस के रवि ठाकुर और आजाद उम्मीदवार सुदर्शन जस्पा नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मार्कंडेय और राजेंद्र करपा ने जनसभा का आयोजन कर समर्थकों को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे राजेंद्र करपा के समर्थन में पूर्व सीपीएस एवं मौजूदा वूल फेडरेशन के चेयरमैन ठाकुर रघुबीर सिंह, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष रपत्न बौद्घ, टीएसी मेंबर नवांग, दोरजे, पूर्व टीएसी मेंबर ध्यान सिंह ठाकुर, डीसीसी के कोषाध्यक्ष शाक्य बौद्घ और वरिष्ठ कांग्रेसी राम सिंह बाटा समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए। राजेंद्र करपा ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भारी दबाव के बाद ही चुनाव मैदान में उतरे है। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें