फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा के लिए 305 देवी देवताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवी देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला के करीब 305 देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी में हैं। समिति की ओर से जिला के सभी एसडीएम व तहसीलदारों के माध्यम से संबंधित देवी देवताओं को यह पत्र जारी किए जाएंगे। जबकि धूर विवाद के चलते हर साल की तरह इस बार भी समिति द्वारा देवता शृंगा ऋषि और बालू नाग को बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सात दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय उत्सव को लेकर दशहरा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता वाले दशहरा उत्सव में इस बार देव समाज को गत साल के मुकाबले अधिक देवी देवताओं के आने की उम्मीद है। हालांकि दशहरा उत्सव के लिए अभी दो माह का समय शेष है, बावजूद दशहरा उत्सव समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दशहरा उत्सव समिति ने देवी देवताओं के बनाने के लिए निमंत्रण पत्र छाप दिए हैं और दो-तीन के भीतर इन्हें जिला के सभी एसडीएम व तहसीलदारों के माध्यम से देवी देवताओं के कारदारों तक पहुंचाया जाएगा। गत साल दशहरा उत्सव में जिला के करीब सवा दो सौ देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में अपनी हाजिरी भरी थी। सहायक आयुक्त कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि दशहरा उत्सव को लेकर में भाग लेने के लिए बाह्य सराज के आनी-निरमंड से लेकर ऊझी घाटी के देवी देवताओं को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूर विवाद के कारण शृंगा ऋषि और बालू नाग को हर साल की तरह बुलावा पत्र नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें