फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कार्निवल के लिए 300 महिला मंडलों ने करवाया पंजीकरण

Thu, 15 Jan 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जारी रहा सिलसिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विंटर कार्निवल मनाली में इस बार करीब 300 महिला मंडल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पतलीकूहल में वीरवार को पंजीकरण का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

महिला मंडल झांकी, महिला मंडल फैशन शो और महानाटी में अपनी भागीदारी करेंगे। वीरवार को भी महिला मंडलों के पंजीकरण हुआ। सुबह 10 बजे के बाद महिला मंडल की महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया। नग्गर खंड पंचायत समिति चेयरमैन खेख राम ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवल की शान में महिलाएं चार चांद लगाती हैं। महिलाओं में विंटर कार्निवल को लेकर उत्साह है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि विंटर कार्निवल की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार कार्निवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें