फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हेलिकाप्टर से निहारनी गांव पहुंचाया 30 क्विंटल राशन

Mon, 08 Sep 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक दर्जनों गांवों में भेजा जा चुकी है 155 क्विंटल से अधिक राहत सामग्री
विज्ञापन

डीसी बोलीं- जहां से आ रही मांग, वहां प्राथमिकता से भेजा जा रहा है राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के दुर्गम गांवों में जब जमीन ने साथ छोड़ा, तब आसमान ने हाथ थामा। बंजार उपमंडल की सैंज घाटी के निहारनी गांव में सोमवार को वायु सेना के हेलिकाप्टर से तीसरे दिन 30 क्विंटल राशन पहुंचाया गया।
अब तक शांघड़, शाक्टी, मरौड़ जैसे दर्जनों गांवों में 155 क्विंटल से अधिक राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। यह सिर्फ राशन की बोरियां नहीं, बल्कि हर बोरी में जिंदगी की एक उम्मीद बंधी है कि मदद देर से सही लेकिन आएगी जरूर। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि सोमवार को निहारनी क्षेत्र में 30 क्विंटल राशन पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को कई अन्य क्षेत्रों में भी हेलिकाप्टर से राशन पहुंचाया जाना था लेकिन मौसम खराब होने से यह नहीं भेजा जा सका।
प्रशासन ने अभी तक शांघड़, ढूंखरा, शाक्टी, मरौड़ सहित बंजार के विभिन्न इलाकों में 155 क्विंटल राशन पहुंचाया है। रविवार को बंजार, श्रीकोट, निहारनी में 78 क्विंटल राशन हेलिकाप्टर से पहुंचाया गया। एयर फोर्स के एमआई-17 हेलिकाप्टर से यह राशन भेजा गया। जिला प्रशासन अन्य जगह भी राशन की आपूर्ति करने के प्रयास कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन को जिन भी क्षेत्रों से राशन की कमी की सूचना मिल रही है, ऐसे स्थानों के लिए प्राथमिकता से सामग्री पहुंचाई जाएगी। हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही राशन किट में आटा, चावल, दालें और तिरपाल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें