फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा उत्सव के लिए 292 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

Tue, 16 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2016 की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। इस संबंध में दशहरा उत्सव कमेटी ने बैठक का आयोजन कर दशहरा के स्वरूप को लेकर भी चर्चा की है। भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाए जाने वाले सात दिवसीय दशहरा उत्सव में देवी देवताओं की भागीदारी को लेकर दशहरा समिति ने देवता खुडीजल, माता हिडिंबा, बिजली महादेव, ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पुझारी, शेष नाग, छमाहणी नारायण, माता भागासिद्ध, माता पार्वती, माता चामुंडा, मंगलेश्वर महादेव, मनुऋषि शैंसर, माता शत्रुपा, कशु नारायण, शंगचूल महादेव, चोतरू नाग सहित जिला भर के करीब 292 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने देवी-देवताओं को बुलावा पत्र एसडीएम व तहसीलदार के जरिये भेजे हैं, लेकिन 292 देवी देवताओं को भेजे गए निमंत्रण पत्रों में अधिष्ठाता शृंगाऋषि और बालूनाग का नाम नहीं है। धुर विवाद के चलते हर साल की तरह उपरोक्त दोनों देवताओं को दशहरा में नहीं बुलाया गया है। बावजूद इसके शृंगाऋषि और बालूनाग दशहरा उत्सव में भाग लेते आए हैं। इस बार भी दोनों देवताओं के शरीक होने की उम्मीद है। एडीसी कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं की भागीदारी ही दशहरा उत्सव की पहचान है। ऐसे में दशहरा कमेटी ने जिला भर के 292 देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया है। जबकि धुर विवाद के चलते शृंगाऋषि और बालूनाग को निमंत्रण पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें