फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचटी लाइन की खराबी ढूंढकर बहाल किए 29 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। इससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। सेब के साथ जिले में अनार, जापानी फलों का सीजन पूरे यौवन पर है। बिजली बोर्ड ने एचटी लाइन की खराबी ढूंढ कर आनी-निरमंड में प्रभावित चल रहे बिजली के 29 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

आनी क्षेत्र में अभी भी तीन ट्रांसफार्मर ठप हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन से बंद 19 सड़कों को खोलने का काम तेज कर दिया है। इसमें आनी में सबसे अधिक दस सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कुल्लू में चार, बंजार में दो और निरमंड में तीन सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं।
मान सिंह, ताबे राम, निका राम, सुनील कुमार, किशोरी लाल और मेहर चंद ने कहा कि फलों के सीजन के बीच बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि बंद सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें