फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 261 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू मुख्यालय में परीक्षा के लिए बनाया केंद्र
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 261 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) दी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को टीजीटी नॉन-मेडिकल और भाषा अध्यापक के लिए परीक्षा करवाई। इसके लिए जिले में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी के बीच यह अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन-मेडिकल में 189 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, शाम के सत्र में भाषा अध्यापक की परीक्षा करवाई गई। इसमें 72 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यालय में नॉन-मेडिक्ल की परीक्षा देने के लिए कड़ाके की ठंड में सुबह 9:00 बजे से अभ्यर्थी स्कूल पहुंचना आरंभ हो गए थे। कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि रविवार को टीजीटी नॉन-मेडिकल और भाषा अध्यापक के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई गई। टीजीटी नॉन-मेडिकल के लिए 202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 189 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा भाषा अध्यापक के लिए 79 अभ्यर्थियों में से 72 परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें