फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिला परिषद के सात वार्डों में 26 उम्मीदवारों में होगी टक्कर

विज्ञापन
कुल्लू में एसडीएम कार्यालय में जेष्ठा जीप वार्ड में अंजली शर्मा अपना नांमाकन पत्र दा​खिल करते
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल मंडल में पंचायत चुनावों को लेकर अंतिम दिन सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल तेज रही। जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान और वार्ड पंच पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया ने बताया कि लाहौल मंडल के जिला परिषद के सात वार्डों के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। 15 पंचायत समिति वार्डों के लिए 48 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

इसके अलावा 34 पंचायतों में प्रधान पद के लिए अब तक 88 प्रत्याशियों तथा उपप्रधान पद के लिए 92 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वार्ड पंच पद के लिए 178 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के लिए सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। जिला परिषद वार्ड नंबर-4 में तांदी पंचायत के तीन बार प्रधान रह चुके सुरेश कुमार के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं वार्ड नंबर-6 सिस्सू से पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष संजीव कुमार ने नामांकन दाखिल कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार की चुनौती बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें